बीकानेर: तेज रफ्तार का कहर, कई स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

3

बीकानेर: तेज रफ्तार का कहर, कई स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

बीकानेर। शहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जिसके चलते एकबारगी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास नगर रोड़ की है। जहां पर रविवार की शाम करीब पांच बजे एक स्विफ्ट जो कि तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गयी और देखते ही देखते कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार कार ने तीन स्कूटी व एक बाइक को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में कई लोगों के चोटिल होने की भी जानकारी सामने आयी है। हादसे में एक बाइक तो आगे से पुरी तरीके से चकनाचूर हो गयी। वहीं हादसे में कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया।

You may have missed