बीकानेर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियोंं का जायजा लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

1

बीकानेर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियोंं का जायजा लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा आने वाले दिनो में बीकानेर आ सकते है। जानकारी मिल रही है कि सीएम भजनलाल शर्मा पांच मई को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में आ सकते है। जहां पर ग्रामीण रथ समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान कार्यक्रम के तहत आड़सर गांव में कार्यक्रम हो सकता है। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया। खुद विधायक ताराचंद सारस्वत भी आड़सर पहुंचे। जहां पर अधिकारियों के साथ विधायक ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगना फिलहाल बाकी है लेकिन इससे पहले बीकानेर जिले में सीएम के कार्यक्रम का ेलेकर तैयारियां तेज कर दी है। आज आड़सर में एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक सहित अनेक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। विधायक ने भी अपने स्तर पर तैयारियांं शुरू कर दी है।

You may have missed