बीकानेर: प्लॉट पर कब्जे का मामला दर्ज:चार लोगों पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाया

3

बीकानेर: प्लॉट पर कब्जे का मामला दर्ज:चार लोगों पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाया
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जा, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नोखा निवासी शिवलाल जाट ने मंगलवार को थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया-कानपुरा बस्ती वार्ड नं 5 नोखा में उनका 800 वर्ग गज का एक प्लॉट है। यह भूखंड उन्होंने 13 नवंबर, 2009 को भीखाराम जाट से खरीदा था और तब से इस पर उनका लगातार कब्जा रहा है। 2 जून, 2008 को शाम करीब 6 बजे, जब वे अपने प्लॉट की देखभाल करने गए, तो उन्होंने महावीर, मुकेश पुत्रगण जगदीश भादू, उनकी बहन और चुनीलाल जाखड़ सहित 2-3 अन्य व्यक्तियों को प्लॉट की पट्टियां और तारबंदी तोड़ते देखा। आरोपियों ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाई गई खिड़कियां भी गिरा दीं।