बीकानेर : नील गाय से टकराई गाड़ी, गिरकर घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

5

बीकानेर : नील गाय से टकराई गाड़ी, गिरकर घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। नील गाय से गाड़ी के टकराने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के सींथल-बेलासर रोड़ पर 27 अप्रैल की शाम को हुआ। इस संबंध में मृतक के बेटे पूनमचंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता जीवणराम गाड़ी से बेलासर से सींथल की और जा रहे थे। इस दौरान नीलगाय से उनकी गाड़ी टकरा गयी। जिसके चलते उसके पिता गिर गए और गंभीर चोटें आयी। जिन्हें अस्पातल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed