500 पौधों का वृक्षारोपण व गौसेवा के साथ ईंट भट्टा संघ खाजूवाला ने सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

100405794

खाजूवाला | Rkhabar

पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं ईंट भट्टा उद्योग की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ईंट भट्टा संघ खाजूवाला द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में वृक्षारोपण एवं गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा गौमाताओं को 500 किलोग्राम सब्जी एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अधिशासी अभियंता सोहनलाल नायक ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम के भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल के प्रतिनिधि जगविंदर सिंह को ईंट भट्टा संघ खाजूवाला ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर ईंट भट्टा संघ अध्यक्ष नारायण राम गहलोत ने बताया कि बीकानेर संभाग के एफसीबीटीके (FCBTK) ईंट भट्टों को जिगजैग (Zig-Zag) तकनीक में परिवर्तित करने के लिए निर्धारित समय-सीमा को तीन वर्ष बढ़ाया जाए। साथ ही भट्टा संचालकों को बैंक ऋण एवं सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए तथा ईंट भट्टा उद्योग, किसानों, पशुपालकों एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए।
इस अवसर पर नारायण राम गहलोत, जगविन्द्र सिंह सिद्धू, हिमांशु बजाज, हनीफ नागोरी, अकरम खान, सहू मूलाराम कूकना, लाखे खान, अजय डूडी, रघुवीर सिंह खींची, गजेंद्र सिंह, जगदीश डूडी, सुमेर सिंह सोढ़ा सहीराम काशनिया, राय साहब डेलू, जगत राम कृष्ण, विनोद मंडा, चंद्रभान पूनिया, यूनुस खान, महेंद्र थापन, बृजेश खीचड़, हेतराम बिश्नोई, उमाराम जाखड़, हरचंद माल, श्योप्रकाश कासनिया, राकेश कस्वां, सुरेंद्र जांगू, मोहनलाल सोखल, निशांत धालीवाल, लवप्रीत धालीवाल सहित ईंट भट्टा संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा ईंट भट्टा उद्योग के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

You may have missed