Breaking News: बोर्ड परीक्षा से पहले 4394 लेक्चरर के तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी की बड़ी ट्रांसफर सूची
Breaking News: बोर्ड परीक्षा से पहले 4394 लेक्चरर के तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी की बड़ी ट्रांसफर सूची
Bikaner: बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 4394 व्याख्याताओं (लेक्चरर) के तबादले कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी वृहद ट्रांसफर सूची में विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अधिक तबादले हिंदी विषय में हुए हैं, जहां 1644 व्याख्याताओं का स्थानांतरण किया गया। इसके बाद इतिहास के 973, फिजिक्स के 416 और इंग्लिश के 355 लेक्चरर बदले गए हैं। वहीं जीव-विज्ञान, रसायन और गृह विज्ञान विषयों से जुड़े कुल 737 व्याख्याताओं के भी तबादले किए गए हैं।
इसके अलावा गणित के 104, एग्रीकल्चर के 74 और कॉमर्स के 91व्याख्याताओं का भी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। शिक्षा विभाग के अनुसार यह प्रक्रिया शैक्षणिक व्यवस्था को संतुलित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य विषयों की ट्रांसफर सूची भी जल्द जारी की जा सकती है।