बीकानेर: बाइक से गिरा युवक, उपचार के दौरान हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज  

post 58 (1)

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लूणकरणसर तहसील के गांव जैसा निवासी राकेश कुमार पुत्र मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 जून की रात करीब 8 बजे उसका भाई प्रेम कुमार गोदारा अपने चचेरे भाई रमेश गोदारा के साथ मोटरसाइकिल पर रामसिंहपुर की ओर जा रहा था।

आरोप है कि रास्ते में रमेश गोदारा ने मोटरसाइकिल को तेज गति एवं लापरवाही से चलाया, जिससे प्रेम कुमार बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घायल को तत्काल बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 1 जुलाई को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

छतरगढ़ थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You may have missed