बीकानेर: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 577 (1)

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर गांव में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में महिला के लंबे समय से बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार मृतका के पति चंपाराम मेघवाल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पत्नी कमला देवी काफी समय से बीमारी के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान चल रही थीं।

बताया गया कि इसी तनाव के चलते 6 जून की दोपहर कमला देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने पति की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You may have missed