बीकानेर: चोरी के आरोप से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

post 108

बीकानेर: चोरी के आरोप से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र में एक युवक ने चोरी के आरोप से परेशान होकर डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, फुलेजी गांव के बलवंतराम पर दो दिन पहले गांव के एक व्यक्ति ने भेड़-बकरियों की चोरी का आरोप लगाया था। यह आरोप युवक के लिए भारी पड़ गया और उसने मानसिक दबाव में आकर डिग्गी में कूदकर जीवन समाप्त कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डिग्गी से निकालकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।