बीकानेर: बजरी प्लांट पर दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से युवक की मौत

post 237 (1)

बीकानेर।  जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बजरी प्लांट पर कार्यरत युवक की मौत हो गई। बताया जा रह है कि हादसा बजरी वॉशिंग मशीन में हाथ फंसने के कारण हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक की पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार धनवाड़ा बिजोलिया निवासी राजूलाल रवाणा राजपूत ने गजनेर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके चाचा का लड़का मनोहरलाल हाडला स्थित सूर्यभान सिंह के बजरी प्लांट पर काम करता था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्लांट पर बजरी वॉशिंग मशीन चल रही थी और मनोहरलाल मशीन के नीचे से बजरी हटाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन के फटे में फंस गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद परिजन और प्लांट पर मौजूद लोग घायल युवक को तुरंत पीबीएम ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण दोपहर करीब 4 बजे उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed