Bikaner: बदमाशों पर नजर रखने वाले अभय कमांड परिसर में चोरी, पुलिसकर्मी की स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

post 284 (1)

Bikaner: बदमाशों पर नजर रखने वाले अभय कमांड परिसर में चोरी, पुलिसकर्मी की स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

Bikaner: पूरे शहर की सुरक्षा और निगरानी का केंद्र माने जाने वाले अभय कमांड कंट्रोल परिसर से महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह घटना उसी परिसर में हुई, जहां से शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाती है। मामला बीकानेर का है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

अभय कमांड कंट्रोल में तैनात महिला पुलिसकर्मी शीतल नाथ की स्कूटी ट्रैफिक पुलिस थाना परिसर स्थित स्टाफ पार्किंग से चोरी हो गई। इस संबंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार शीतल नाथ 24 जनवरी को ड्यूटी पर पहुंची थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी ट्रैफिक पुलिस थाना परिसर की स्टाफ पार्किंग में खड़ी की और इसके बाद अभय कमांड कंट्रोल कार्यालय में चली गईं। रात करीब 9 बजे ड्यूटी समाप्त होने पर जब वह वापस पार्किंग में लौटीं, तो वहां स्कूटी गायब मिली। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बावजूद स्कूटी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

घटना के बाद पुलिस ने अभय कमांड कंट्रोल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

You may have missed