Bikaner: जाति प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई, फेंकी चाय की भगोनी फिर लाठी-डंडे से मारा, वीडियो वायरल

post 778 (1)

Bikaner: जाति प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई, फेंकी चाय की भगोनी फिर लाठी-डंडे से मारा, वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कुनपालसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाति प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अधूरे दस्तावेज लाने पर शुरू हुआ तजा विवाद:-

प्रधानाचार्य किसनाराम डेलू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम मेघवाल स्कूल पहुंचा और जाति प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर करने की मांग की। प्रधानाचार्य ने नियमों का हवाला देते हुए दस्तावेज पूर्ण रूप से भरकर लाने को कहा।

करीब सवा एक बजे रामचंद्र पुत्र पुसाराम मेघवाल फार्म लेकर आया, लेकिन उसमें भी जरूरी जानकारियां अधूरी थीं। दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की बात कहने पर बहस तेज हो गई।

नशे में गाली-गलौज, धक्का देकर गिराया:- 

आरोप है कि रामचंद्र ने नशे की हालत में गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रधानाचार्य को धक्का देकर गिरा दिया। पास में रखा चाय का टोपिया उठाकर उनकी ओर फेंका, जिससे उनके हाथ में चोट आई। शोर सुनकर स्टाफ सदस्य विनोद कुमार पूनियां मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी बाहर निकल चुका था।

गेट पर लाठी से वार:-

बताया जा रहा है कि स्कूल गेट पर पहले से मौजूद मुन्नीराम पुत्र मोतीराम सिहाग के साथ मिलकर दोबारा विवाद हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य पर लाठी से हमला किया गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिक्षक संगठनों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर हमला बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में निजी स्कूल संचालकों ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

You may have missed