बीकानेर: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख नकद और एमडी सहित एक युवक गिरफ्तार

post 119

बीकानेर: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख नकद और एमडी सहित एक युवक गिरफ्तार

Bikaner: बीकानेर, आईजी के नशे के कारोबार पर सख्त रुख के निर्देशों के बाद शहर के सभी थानों के थानाधिकारी अलर्ट मोड में हैं। पुलिस लगातार नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है और पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध कारोबार कहां से संचालित हो रहा है।

इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने भुट्टों के बास में दबिश देकर एमडी तस्कर रसीद उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 17,05,444 रुपए नकद और 5.29 ग्राम एमडी बरामद की गई।

सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के अनुसार, रसीद उर्फ लाला बीकानेर में एमडी का होलसेलर है और पहले भी एक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। पुलिस का कहना है कि रसीद फलौदी से एमडी लेकर आता था और शहर के युवाओं को बेचता था।

पुलिस लाला से गहन पूछताछ कर रही है ताकि फलौदी में इस नेटवर्क के मुखिया का पता लगाया जा सके। कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया और सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में की गई।

You may have missed