बीकानेर: पुलिस ने एमडी व अफीम सहित युवक को दबोचा

post 80

बीकानेर: पुलिस ने एमडी व अफीम सहित युवक को दबोचा

बीकानेर। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने अहम सफलता हासिल की है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में साईंस पार्क क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय रामस्वरूप को अफीम और एमडी के साथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 51.30 ग्राम अफीम और 5.27 ग्राम एमडी बरामद किया। फिलहाल युवक से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, एसआई लक्ष्मण राठौड़ और हरफूल यादव शामिल थे। बता दें कि हाल ही में जेएनवीसी पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

You may have missed