बीकानेर: पिकअप और बाइक की भीषण भिडंत, महिला समेत तीन लोग घायल

बीकानेर। नोखा, जसरासर थाना क्षेत्र में एक पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार थावरिया गांव निवासी मुरलीधर मेघवाल ने जसरासर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 अप्रैल को वह अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान जोगणिया बाला के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप गाड़ी नंबर RJ 50 UA 616 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मुरलीधर, भंवरी देवी और मोहित घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।