बीकानेर: लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, लाखों की लकड़ी जलकर खाक

post 906

बीकानेर: लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, लाखों की लकड़ी जलकर खाक

Bikaner News: बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बीती रात एक लकड़ी के कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा गांव मोमासर में देर रात हुआ।

गांव निवासी सीताराम पुत्र कानाराम सुथार के घर में संचालित लकड़ी के कारखाने में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि आगजनी में करीब 10 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की अग्निशमन टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।