बीकानेर: अज्ञात टैक्सी की टक्कर से व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

post 02 (1)

बीकानेर: मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूगल रोड पर अज्ञात टैक्सी चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी।

परिवादी नितिन दंडवानी ने बताया कि उनके पिता मनोहरलाल सिंधी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।