बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

post 90 (1)

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर लूणकरणसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसआई धर्मवीर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर सत्तासर फांटा के पास रामदेव मंदिर के नजदीक नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी श्रीराम पुत्र गोपाराम बिश्नोई, निवासी तापु (तहसील बावड़ी, जिला जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन लोगों से जुड़ा हुआ है और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

इस कार्रवाई में एसआई धर्मवीर के साथ हेड कांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर, विद्याधर, मदनलाल और चालक महावीर ने अहम भूमिका निभाई।

You may have missed