बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 5400 प्रतिबंधित Alprazolam टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

post 862 (1)

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ बीकानेर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Alprazolam के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी के कब्जे से कुल 5400 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण अधिकारी और एएनटीएफ टीम की सूचना पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करना है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र सहारण (31), निवासी मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के द्वारा अवैध मादक पदार्थ सप्लायर एवं मादक पदार्थ में वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी वृत नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में सुरेश कुमार भादु उपनिरीक्षक द्वारा की गई।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।