बीकानेर: घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी, मामला दर्ज

post 782 (1)

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रामदेव मंदिर के पास स्थित पुरानी शिवबाड़ी निवासी बबलू तेजी पुत्र भंवरलाल तेजी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 17 जून की देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों ने मकान के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना का पता चलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305ए और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

You may have missed