बीकानेर : पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज

post 100 (1)

बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में पवनपुरी निवासी रवि तुलस्यानी ने रानी बाजार निवासी आफताब हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने खुद को बीडीए का कर्मचारी बताते हुए उसकी खरीदशुदा जमीन का पट्टा बनवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग समय पर कुल 13 लाख रुपए ले लिए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी ने प्रार्थी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से धोखाधड़ी करते हुए राशि हड़प ली।

व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed