बीकानेर : पराली से भरे ट्रक में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू

post 335 (1)

बीकानेर : पराली से भरे ट्रक में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू

बीकानेर: देशनोक, शनिवार तड़के करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर पलाना और उदयरामसर के बीच श्रीगंगानगर की ओर से आ रहे पराली से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। पास से गुजर रहे वाहन चालक ने तुरंत ट्रक ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे हेड कांस्टेबल पूरण मल स्वामी ने यातायात को सुचारू रूप से संचालित करवाया।

You may have missed