बीकानेर: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, गाँव में फैली शोक की लहर

post 910

बीकानेर: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, गाँव में फैली शोक की लहर

Accident News: बीकानेर, छतरगढ़ से घड़साना की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्याम वर्ण गौशाला, 5 एमएलडी के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल घड़साना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में लाखूसर के पास उसने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर घड़साना पुलिस थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों की पहचान अरबाज (22) पुत्र अनवर, मोहम्मद अली (22) पुत्र अनवर खान और अकबर अली (26) पुत्र मांगू खां, निवासी छतरगढ़ के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही छतरगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। तीन युवकों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed