बीकानेर: खेत में काम कर रहे किसान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

post 646 (1)

बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के कागासर गांव में खेत में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कागासर निवासी मालमसिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके 65 वर्षीय चाचा जगदीश सिंह पुत्र बजरंग सिंह खेत में बुवाई की तैयारी के तहत घास और खरपतवार नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान दवा के प्रभाव से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed