बीकानेर: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

post 25 (1)

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना 29 जून की बताई जा रही है, जो शिव एग्रो फूड भारत बेंज के पीछे खारा क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

क्या है मामला:-

बिहार निवासी बालकदास ने बीछवाल पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने गांव निवासी जीतूलाल सिंह के साथ एक ही कमरे में रहता था। 28 जून की रात दोनों ने साथ बैठकर भोजन किया, इसी दौरान जीतूलाल ने उसे बुखार होने की बात बताई थी। इसके कुछ देर बाद वह अचानक चुप हो गया।

परिवादी बालकदास के अनुसार, अगली सुबह जब वह उठा तो जीतूलाल को मृत अवस्था में पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दर्ज की मर्ग, जांच जारी:-

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा।