बीकानेर: स्कूल बस से कुचलकर मासूम की मौत मामले में चालक गिरफ्तार

post 134 (1)

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में निजी स्कूल बस से कुचलकर मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विवेकानंद विद्या आश्रम स्कूल, कातर की बस के चालक उत्तमाराम नायक को मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामला 1 जुलाई का है, जब छात्र शौर्य जागीड़ स्कूल बस से उतर रहा था। इसी दौरान उसका स्कूल बैग बस में फंस गया। आरोप है कि चालक ने स्थिति पर ध्यान दिए बिना बस आगे बढ़ा दी, जिससे बच्चा बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।