बीकानेर: उधारी मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट कर नकदी छीनी; मामला दर्ज

post 44 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में उधारी का पैसा मांगना एक युवक के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है कि रकम का तकादा करने पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और नकदी भी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक करनी नगर निवासी यशवंत सिंह शेखावत ने रिपोर्ट दी कि 1 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने परिचित दिव्यराज सिंह भाटी से बकाया राशि लेने गया था। इसी दौरान दिव्यराज ने अपने साथी अंशुमान सिंह शेखावत व अन्य 2-3 लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

परिवादी का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए और उसे धमकियां भी दीं। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।