बीकानेर: दुकान में घुसकर मारपीट और नगदी लूटने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर: दुकान में घुसकर मारपीट और नगदी लूटने का आरोप, मामला दर्ज

Bikaner News: बीकानेर, छतरगढ़ थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर मारपीट करने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चक 2 डीकेडी डंडी निवासी धन्नाराम पुत्र शेराराम मेघवाल ने मंगलाराम, पृथ्वीराज, सोनू सहित पांच–सात अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है, जो बस स्टैंड डंडी स्थित एक दुकान पर हुई। प्रार्थी के अनुसार बस स्टैंड के पास उसकी दुकान है, जहां सभी आरोपी एकराय होकर पहुंचे और उसके भाई के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और जाते समय दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top