बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

post 89

बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

बीकानेर। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छतरगढ़ उपखंड के RD 445 के पास 12 जनवरी को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed