बीकानेर: 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 1563 (1)

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना वार्ड संख्या चार की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बबलू (45), पुत्र गौरीशंकर, जाति वाल्मीकि, ने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई महेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।