बीकानेर: 31 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर/देशनोक। देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सियावतों का बास निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र लूणकरणदान चारण ने रिपोर्ट दी कि उसके 31 वर्षीय भाई भगतसिंह ने 6 जून को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।