बीकानेर: 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 286 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीडी में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पोकरराम ने खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था और उसका एक 8 वर्षीय बेटा भी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।