बीकानेर: 22 वर्षीय विवाहिता ने पी लिया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

post 90

बीकानेर: 22 वर्षीय विवाहिता ने पी लिया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

बीकानेर: गजनेर थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, जहाँ खेत में जहरीला पदार्थ सेवन करने से 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई गुरतेज सिंह, निवासी चानी, ने बताया कि वह रतन सिंह राजपूत के खेत में खेती करता है। 3 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे उसकी बहन ने खेत में ही जहरीला पदार्थ पी लिया। तुरंत परिजन उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले गए, लेकिन 12 जनवरी दोपहर करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई ने पुलिस को बताया कि मृतका की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। उसने पहले भी दो-तीन बार ससुराल में आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।