बीकानेर: 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 1413 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतका के पिता रामरतन, निवासी पटेल नगर, ने बताया कि उनकी बेटी ललिता बिश्नोई बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिछले तीन-चार दिनों से वह काफी चुपचाप और उदास रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को युवती ने अपने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और घर में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed