बीकानेर: पिकअप वाहन पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, खेत जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

post 974

बीकानेर: पिकअप वाहन पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, खेत जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Bikaner News: बीकानेर, खेत पर कृषि कार्य के लिए जाते समय हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। परिवादी हंसराज पुत्र भूराराम, जाति नायक, निवासी बाडेला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 1 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी खेतू देवी और 12 वर्षीय पुत्र गजानंद नायक के साथ पिकअप वाहन में खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में कच्चे मार्ग पर वाहन फिसल गया और पलटी खा गया। हादसे में गजानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।