एसओजी की बड़ी कार्रवाई, भर्ती परीक्षाओं में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने वाला इनामी अभ्यर्थी गिरफ्तार, एक साल से था फरार

post 928

एसओजी की बड़ी कार्रवाई, भर्ती परीक्षाओं में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने वाला इनामी अभ्यर्थी गिरफ्तार, एक साल से था फरार

Rajasthan News: चुरू, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी जितेंद्र कुमार बिजारणियां (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लिपिक ग्रेड द्वितीय पदों के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2022 के दौरान आरोपी ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। जांच में सामने आया कि संगठित नकल गिरोह के मुख्य आरोपी पौरव कालेर ने स्पेन से अत्याधुनिक स्पाई कैमरा मंगवाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रश्नों के स्क्रीनशॉट भेजने का काम किया।

जितेंद्र ने राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय एवं कनिष्ठ लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा-2022 में भी इसी तरीके से नकल की थी। मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पूरी परीक्षा रद्द कर दी थी। एसओजी अब अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

You may have missed