जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

6

जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
चूरू। जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के सोमासी गांव में रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सांवरमल को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सांवरमल (50) ने अस्पताल में बताया कि वह गांव में एक बनौरा कार्यक्रम में भोजन करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही बंशीधर और उसके बेटे रोहित ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सांवरमल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों के साथ उसका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may have missed