Amit Shah : 2026 में पहली बार राजस्थान आए अमित शाह, पुलिस भर्ती समारोह में करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण; पढ़े पूरी खबर

post 33

Amit Shah : 2026 में पहली बार राजस्थान आए अमित शाह, पुलिस भर्ती समारोह में करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण; पढ़े पूरी खबर

Rajasthan News: जयपुर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह वर्ष 2026 में पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे शनिवार, 10 जनवरी को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में नव चयनित 10 हजार पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

जयपुर में होगा आरक्षक नव नियुक्ति समारोह:-

जयपुर के शास्त्री नगर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। हाल ही में हुई भर्ती के तहत प्रदेशभर से चयनित कांस्टेबलों को जयपुर बुलाया गया है। भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र स्वयं गृहमंत्री सौंपेंगे, जबकि अन्य कांस्टेबलों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियुक्ति पत्र देंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा:-

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचकर ‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रात को जोधपुर पहुंचे अमित शाह:-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात करीब 12.15 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच सीमा सुरक्षा बल के अफसर मैस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार को अमित शाह मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में भी शामिल होंगे।

You may have missed