380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया रिटायरमेंट

380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया रिटायरमेंट
मुंबई। आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर लियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन ने तत्काल प्रभाव से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. हालांकि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और दुनियाभर की टी20 लीग में नजर आते रहेंगे. डॉसन भले ही आईपीएल में अब तक नहीं खेले हों, लेकिन साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में वह सनराइजर्स ईस्टर्न कैप का हिस्सा हैं. 2024-25 सीजन में उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा बल्ले से 47 रन भी बनाए थे. डॉसन सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट से दूर हुए हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका सफर जारी रहेगा. अपने संन्यास को लेकर डॉसन ने हैम्पशायर की वेबसाइट पर कहा- यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है. डॉसन के इस फैसले से साफ है कि अब उनका पूरा फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर रहेगा. इंग्लैंड के लिए उन्होंने 4 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा 9 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. माना जा रहा है कि अब वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को और मजबूत बनाकर इंग्लैंड टीम में नियमित जगह बनाने की कोशिश करेंगे.