Accident News: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260116_143338_0000

Accident News: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में कोटा–लालसोट मेगा स्टेट हाईवे पर कुश्तला सर्किल के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रवांजना डूंगर थानाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से सुनील कुमार पाण्डेय और भवानी के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक और गंभीर घायल की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

दुर्घटना में एक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वहीं दूसरे ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में एक ट्रक सवाईमाधोपुर की ओर से सब्जियां लेकर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक 8 लेन एक्सप्रेस वे से आ रहा था, जिसमें प्लाई बोर्ड लदे हुए थे।टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रवांजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों में फंसे चारों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया।

You may have missed