Accident News: सड़क हादसे में बीए छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

post 891 (1)

Youth Died In Accident: रामगंजमंडी के मोड़क रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चेचट क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसे हुआ हादसा:-

पुलिस के मुताबिक चेचट निवासी मनीष (26) सोमवार देर रात किसी निजी कार्य से रामगंजमंडी–मोड़क रोड से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने और मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर बाइक का अगला टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी होगी। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम:-

मृतक मनीष बीए की पढ़ाई प्राइवेट रूप से कर रहा था और अविवाहित था। उसके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बताए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को झालावाड़ अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया।