Accident: तेज रफ़्तार जीप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार सहित 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

post 1099

Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रतलाम रोड पर लुपडी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप रतलाम की ओर से आ रही थी और अचानक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार और मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद दोनों शवों को अरनोद चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

You may have missed