ACB Action: ACB की बड़ी कार्रवाई, कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया ट्रैप

post 336 (1)

ACB Action: ACB की बड़ी कार्रवाई, कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेते किया ट्रैप

ACB Action: बांसवाड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सरवा के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। हैड कांस्टेबल सुरेंद्र और कांस्टेबल जयपाल सिंह को वाहन की फाइल तैयार करने के मामले में 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

इस कार्रवाई की निगरानी डीआईजी रामेश्वर सिंह ने की, जबकि इसे अंजाम एएसपी ऋषिकेश मीणा ने दिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार रोकने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।