दिनदहाड़े युवक का किडनैप, बदमाशों ने सड़क पर रैकी की, फिर गाड़ी में पटककर लेकर गए
दिनदहाड़े युवक का किडनैप, बदमाशों ने सड़क पर रैकी की, फिर गाड़ी में पटककर लेकर गए
जोधपुर शहर में आज सुबह करीब 11:15 बजे युवक का किडनैप कर लिया गया। चार-पांच कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और युवक को जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है। एसीपी (सेंट्रल) मंगलेश चुंडावत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पीड़ित युवक का नाम मनान सामने आया है। किडनैप सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड से हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच रुमाल बांधे युवक सड़क पर खड़े होकर रैकी करते नजर आ रहे है। कुछ देर बाद कए एक कार आकर रुकती है। इसके बाद बदमाश युवक को जबरन उठाकर कार में डालकर ले जाते हे। युवक बदमाशों के चंगुल से भागने की कोशिश करता है लेकिन खुद को बचा नहीं पाया। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने भी युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। वारदात खांडा फलसा पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस घटना ने शहर में पुलिस बंदोबस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना साफ संकेत दे रही है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।