बीकानेर: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली

3

बीकानेर: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के उदासर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उदासर निवासी फूसाराम पुत्र लूणाराम गवारिया ने रिपोर्ट दी कि उसके बड़े भाई मंगलूराम उम्र 35 वर्ष का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। इसी कारण परेशान होकर उसने 30 मई को पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।