क्रेशर पर कार्यरत मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

post 61 (1)

रतनगढ़। बीरमसर पहाड़ी स्थित एक क्रेशर पर कार्यरत मजदूर की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, जहां सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के संवरिया तहसील क्षेत्र निवासी महेंद्रसिंह गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह अपने चाचा जयनारायण (35) पुत्र रामावतार के साथ बीरमसर पहाड़ी स्थित क्रेशर पर मजदूरी करता था। रविवार रात अचानक जयनारायण की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के भतीजे की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।