बीकानेर: 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

post 1881 (1)

बीकानेर: जिले के कालू थाना क्षेत्र के नकोदेसर गांव की रोही में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई बिशना राम पुत्र दुलाराम नायक ने कालू थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि मृतक किशनाराम रविवार सुबह रोजाना की तरह बकरियां चराने के लिए गांव की उतरादी रोही में गया था।

दोपहर के समय बकरियां तो वापस घर लौट आईं, लेकिन किशनाराम के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद किशनाराम का शव गांव के मोहनराम मेघवाल के खेत में झाड़ियों के पास फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलते ही कालू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

You may have missed