बीकानेर: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: श्रीकोलायत क्षेत्र के दियातरा गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लीलाधर पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है, जो गांव का निवासी था।
इस संबंध में मृतक के भाई रामप्रकाश ने कोलायत थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि लीलाधर ने तौलिये से फंदा बनाकर नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल कोलायत पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।