बीकानेर संभाग: खांसी की दवा समझ कीटनाशक पीने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

6

बीकानेर संभाग: खांसी की दवा समझ कीटनाशक पीने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

हनुमानगढ़। जंडावाली गांव में 14 वर्षीय किशोरी की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई। मृतका के दादा पृथ्वीराज ने सदर थाना पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पोती आरुशी (14) पुत्री कालूराम ने घर में रखी दवाइयों के बीच गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। दवाई पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई।

परिजन उसे तुरंत राजकीय अस्पताल श्रीगंगानगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed