RCB की जीत का बड़ा असर, MI, LSG, GT और KKR के लिए प्लेऑफ की राह हुई और कठिन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 34वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने Gujarat Titans (GT) को रोमांचक मैच में हराकर पॉइंट्स टेबल में जोरदार वापसी की है। बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
RCB की जबरदस्त चेज:-
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में RCB ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की अहम भूमिका रही।
RCB की यह सीजन की पांचवीं जीत है, जिसके साथ टीम 7 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, लगातार हार से GT सातवें स्थान पर खिसक गई है।
पॉइंट्स टेबल का हाल:-
- Punjab Kings (PBKS) अब भी 6 मैचों में 5 जीत और 11 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। तीसरे स्थान पर Rajasthan Royals (RR) है, जिसके 7 मैचों में 10 अंक हैं।
- चौथे नंबर पर Sunrisers Hyderabad (SRH) 8 अंकों के साथ मौजूद है। वहीं Delhi Capitals (DC) 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
- नीचे की बात करें तो Mumbai Indians (MI) और Lucknow Super Giants (LSG) 4-4 अंकों के साथ क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं, जबकि Kolkata Knight Riders (KKR) 3 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।
ऑरेंज कैप की रेस
GT के खिलाफ 81 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली अब सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उनके 7 मैचों में 328 रन हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पर्पल कैप पर कंबोज का कब्जा:-
गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का जलवा बरकरार है। Chennai Super Kings (CSK) के इस तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में 14 विकेट लेकर पर्पल कैप संभाल रखी है। प्रिंस यादव 13 विकेट के साथ दूसरे और ईशान मलिंगा 12 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
अब प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर मुकाबला और नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाने वाला है।